बड़गांव: दिल्ली हाई कोर्ट ने धानमंडी थाना क्षेत्र में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्य समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं। अब केंद्र सरकार समीक्षा कर अंतिम निर्णय लेगी। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।