बड़गांव: उदयपुर की भूपालपुरा पुलिस ने अपहरण कर लूट की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने अपहरण कर लूट की वारदात में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चन्द्रप्रकाश रावत उर्फ जुगल निवासी सुभाषनगर व विनोद नायक उर्फ राहुल निवासी भटेवर शामिल हैं। दोनों ने 6 जुलाई को बीएन कॉलेज के सामने से मजदूरी करने वाले करणसिंह चौहान को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर हस्तीमाता मंदिर के वहा ले जा लूट लिया