बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने मंदिरों के कलश चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया, उदियापोल से 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपोल पुलिस ने मंदिरों के कलश चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। उदियापोल से 6 आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 कलश बरामद किए गए। आरोपी गुजरात ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में सभी ने चोरी करना कबूला।