बड़गांव: मंदेरिया निवासी युवक की हत्या के विरोध में क्षत्रिय समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
डबोक थाना क्षेत्र के मंदेरिया गांव निवासी मदन सिंह राठौड़ की हत्या के विरोध में शुक्रवार को क्षत्रिय समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एक माह बाद भी हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए समाज ने सात दिन में खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।