भंडरा: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सज्जन कुमार ने कहा- समय पर खाद्यान्न उठाव व राशन वितरण सुनिश्चित करें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार दोपहर 1 बजे जन वितरण प्रणाली पीडीएस दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सज्जन कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में खाद्य सुरक्षा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन तथा कार्डधारियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करना था।