कनवास: पटपटिया खाल के पास स्थित खेत में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
Kanwas, Kota | Apr 16, 2024 कनवास के समीप पटपटिया खाल के पास स्थित एक खेत में विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। ओर शव को फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया।