परसिया: कोयला परिवहन रोकने के बाद बीएमएस ने सीएमडी से की वार्ता, मांगों पर बनी सहमति, आंदोलन खत्म
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने बुधवार को सुबह नौ बजे से बीजी साईडिंग शांताघाट पर कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी दी थी। BMS से वार्ता के आश्वासन के बाद सुबह आंदोलन रोका गया। दोपहर बाद BMS ने कोयले का परिवहन रोक दिया। शाम चार बजे बीएमएस की सीएमडी से जीएम आफिस में वार्ता में सीएमडी हेमंत शरद पांडे, जीएम आईआर लाल के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। 6 बजे आंदोलन खत्म हुआ।