घर पर रहकर की NEET की तैयारी, प्राची राजपूत ने हासिल की ऑल इंडिया जनरल रैंक 1836
हमीरपुर जिले की राठ तहसील के ग्राम नौरंगा की मूल निवासी एवं वर्तमान में उरई के मोहल्ला इंद्रानगर में रहने वाले मेहर जीवन राजपूत की बेटी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद प्राची ने बिना किसी बड़े संस्थान में नियमित पढ़ाई किए घर पर रहकर ही NEET की तैयारी की।
मात्र एक वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने NEET में ऑल इंडिया जनरल रैंक 1836 प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
प्राची के पिता मेहर जीवन राजपूत एक प्राइवेट मेडिकल का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
बड़ी बहन भी अपनी पढ़ाई कर रही हैं।
सीमित संसाधनों के बीच मिली यह सफलता हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।
वीडियो के अंत तक जरूर बने रहें और सुनिए प्राची राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय किसे दिया, कैसे की तैयारी और प्रतियोगी छात्रों को क्या खास संदेश दिया।
आपकी क्या राय है?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
#BreakingNews #NEETSuccess #PrachiRajput #AIR1836 #Urai #Jalaun #Hamirpur #Rath #Nauranga #IndraNagar #SuccessStory #Motivation #MedicalAspirants #FutureDoctor #ProudMoment #Education
#StudentSuccess #Inspiration #UPNews #Bundelkhand #ViralNews #Trending #YouthIcon #ExamSuccess #DailyNews #HindiNews #SonuMaharaj
#नीट #प्राची_राजपूत #उरई
Kalpi, Jalaun | Jul 18, 2026