सोहावल: रामनगरी अयोध्या में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने ढेमुआ घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
छठी मैया की पूजा-अर्चना कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पूजा की सामग्री और फल से भरे सूप लेकर पहुंचीं।
ढेमुआ घाट पर महिलाओं के साथ पुरुषों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
घाटों पर छठी मैया के गीतों और भक्ति के माहौल से पूरी अयोध्या भक्तिमय नजर आई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरयू नदी में एसडीआरएफ की टीम तैनात रही।
वहीं घाटों पर पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
#reelsviral #reels #reelsviralシ #viralpost #viral #viralreels #ayodhya #chhath #chhathpooja #trending Awadh News24 MYogiAdityanath Dr. Amit Singh Chauhan