कोंडागांव: भारी बारिश व आंधी तूफान ने शहर में मचाई तबाही, दर्जनों पेड़ व बिजली के खंबे गिरने से पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट
रविवार की शाम कोंडागांव नगर में प्रकृति ने अपनी कहर बरपाई है। तेज आंधी तूफान के साथ हुई भारी बारिश में नगर में जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। नगर के डीएनके, आरईएस कॉलोनी, कनेरा मार्ग, कलेक्टर निवास सहित कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिरने तथा बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिल रही है। कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गई है। पूरे शहर मैं ब्लैकआउट की स्थिति।