कोंडागांव: बेनूर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, हादसे में पांच लोग घायल व दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोंडागांव-नारायणपुर पहुंच मार्ग अंतर्गत बेनुर मैं एक यात्री बस की पलटने की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है, हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी इसी बीच बेनूर थाना के जवान तथा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर बस में फंसे घायलों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए है।