कोंडागांव: अरंडी सड़क हादसे में मृत अज्ञात व्यक्ति की 5 दिन बाद हुई शिनाख्त, कोतवाली पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया शव
मृतक की पहचान राजू नाग पिता पुनाऊ राम नाग उम्र 35 वर्ष निवासी बड़गांव खाले पारा थाना धनोरा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है मृतक राजू नाग अपने किसी परिजन के घर मेला देखने गया हुआ था वहीं वापसी के दौरान वह घटना का शिकार हो गया। आज 26 मई को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है तत्पश्चात कोतवाली पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।