कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
कोंडागांव जिले में सभी स्कूलों में समर कैंप के आयोजन की तैयारी के साथ ही शाला प्रवेशोत्सव के भव्य आयोजन के लिए तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने नए शिक्षा सत्र में नए ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे शत-प्रतिशत सफलता का परिणाम प्राप्त कि