कोंडागांव: जिन कुओं को सहेजना था, बना दिया डस्टबिन,कोंडागांव जिले का मामला
कोंडागांव जिले के नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन शहर भर में स्वच्छता अभियान चला रहा है मगर शहर के अंदर ही कुछ ऐसे भी ऐतिहासिक कुएं हैं जो साफ सफाई न होने की वजह से अब लोग उनमें गंदगी और कचरा डालने लगे हैं। प्रशासन प्रयास करे तो कुएं एक बार फिर पुनर्जीवित हो सकते हैं। पालिका अगर थोड़ा प्रयास करे तो ऐसे शहर के अंदर ऐतिहासिक कुओं को पुनर्जीवित किया जा सकता है