Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
newsdidwana
पटाखा विक्रेताओं ने दशहरा मेला मैदान में दुकानें आवंन का किया विरोध पारपरिक स्थानों पर अनुमति की माग
Didwana, Nagaur
| Oct 31, 2026
MORE NEWS
लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' युवाओं अधिकारियों ने ली देश सेवा स्वच्छता की शपथ
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत चुनाव: चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू पहले दिन बांटे गए फॉर्म
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
लव फन लर्न स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में दीया एवं कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन नोखा। लव फन लर्न स्कूल, नोखा में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए दीया एवं कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक दीये और रंग-बिरंगी कैंडल तैयार कीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला के साथ आधुनिक सजावट का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दीपावली जैसे त्योहारों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और खुशियाँ बाँटने का संदेश भी मिलता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
*दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम* डीडवाना-कुचामन, 31 अक्टूबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की उपस्थिति रही। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 60 दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रेरणादायी संदेश प्राप्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों, समान अवसरों एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों की क्षमताओं, प्रतिभाओं एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देते हुए यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास एवं उचित अवसरों के माध्यम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें सम्मानजनक, समावेशी एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना रहा।
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
विदेश में डीडवाना के युवाओं का डंका: उस्मानी ब्रदर्स ने लहराया कामयाबी का परचम, एम.टेक. करने इटली पहुंचे ज़ैद डीडवाना।मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों के दम पर डीडवाना के होनहार युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखलाक अहमद उस्मानी के सुपुत्र ज़ैद अकरम उस्मानी उच्च शिक्षा के लिए इटली पहुंच गए हैं। उन्हें इटली की विश्वप्रसिद्ध 'पोलिटेक्निको डी टोरीनो यूनिवर्सिटी' में एम.टेक. (डेटा साइंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है।ज़ैद की यह उपलब्धि एक साल की कठिन तैयारी और अटूट समर्पण का परिणाम है। बी.टेक. (डेटा साइंस) में बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ ज़ैद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की IELTS परीक्षा में 8 बैंड का शानदार स्कोर हासिल किया। इसके बाद कड़े एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू प्रक्रिया को पार करते हुए उन्होंने इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी जगह बनाई। उत्तरी इटली के ट्यूरिन शहर में स्थित इस यूनिवर्सिटी की वैश्विक क्यूएस रैंकिंग 206 है और इसे दुनिया के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है। ज़ैद यहां 2 साल के स्टडी वीजा पर अपनी उच्च शिक्षा पूरी करेंगे।उस्मानी परिवार की यह सफलता दोहरी खुशी लेकर आई है। ज़ैद के छोटे भाई सअद रहमान उस्मानी पहले से ही इटली की राजधानी रोम स्थित प्रतिष्ठित 'टोर वर्गाटा यूनिवर्सिटी' में बी.टेक. (इंजीनियरिंग साइंस) की पढ़ाई कर रहे हैं।एक ही परिवार के दो चिरागों का यूरोप के शीर्ष विश्वविद्यालयों में चयन होने पर परिवार, समाज और पूरे डीडवाना क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उस्मानी ब्रदर्स की यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि स्थानीय युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने की नई प्रेरणा दे रही है।
Didwana, Nagaur | Oct 31, 2026
ग्राम पंचायत के मुद्दे, वोटर्स के सवाल और एक सच्ची बात! 🗳️🎙️ ग्राम पंचायत रामसाबास से सरपंच पद के दावेदार, रफीक ठेकेदार के साथ एक खास बातचीत। आपको क्या लगता है, इस बार गांव की तकदीर कौन बदलेगा? कमेंट्स में जरूर बताएं! 👇 #hopecore #dystopain #frutegaraero #live #viral #ramsaabaas
Didwana, Nagaur | Oct 30, 2026
महंत लक्ष्मण नाथ जी महाराज ने मेवड़ा ग्राम पंचायत से 799 वोटो से जीत दर्ज की #live #chunav #sarpanch
Didwana, Nagaur | Oct 30, 2026
#अपर_मंडल_रेल_प्रबंधक_ने_जोधपुर_डेगाना_डीडवाना_रेलखंड #का_किया_निरीक्षण_रेलकर्मियों_साथ_संरक्षा_संवाद #apar #mandal #rel #prbdhak #ne #jodhapur #degana #relkhand #ka #kiya #nirikshan #relkrmiyo #sath #sarksha #sanwad #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Oct 30, 2026