जगदलपुर: एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान के तहत शहीद गुण्डाधुर वार्ड एवं राजेन्द्र नगर वार्ड में चलाया गया जन जागरण अभियान
बुधवार शाम 5 बजे एक घंटा राम के नाम अभियान के तहत नगर के शहीद गुण्डाधुर वार्ड एवं राजेन्द्र नगर वार्ड में सर्व हिंदू समाज के द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया।सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष एल ईश्वर राव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न वार्डों में जनजागरण अभियान चला कर राष्ट्रवादी लोगों को एकजुट किया जा रहा है ताकि एक संगठित हिंदू समाज की स्थापना की जा सके।