मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न, 09 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महाभियान, पौधारोपण के लिए चिन्हित किए गए 7527 स्थल
कौशाम्बी जनपद में भव्य वृक्षारोपण महाभियान का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा हेतु मंगलवार को समय करीब 2 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मण्डलायुक्त ने बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।