मंझनपुर: केसारी में नींबू तोड़ने के विवाद में महिला के साथ की गई मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम केसारी की रहने वाली मीना देवी ने विपक्षी संजय समेत कई लोगों पर खेत में घुसकर नींबू तोड़ने, विरोध करने पर पुत्र और स्वयं से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।