तुरकौलिया: शंकर सरैया से पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा- प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा विश्वास
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया से पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पूजा विश्वाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तनसरिया का बच्चा सिंह है। बता दें कि 15 जून को पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हुए थे,वही एक स्कॉर्पियो जला था।