तुरकौलिया: तुरकौलिया में रविवारा को एक 39 वर्षीय व्यक्ति की अपने घर के सीढ़ी से गिरने से हुई मौत
तुरकौलिया में रविवार को एक 39 वर्षीय व्यक्ति की अपने घर के सीढ़ी से गिरकर हुई मौत। मृत व्यक्ति की पहचान तुरकौलिया के मो असलम उर्फ लड्डन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि असलम घर की छत से लोहे की सीढ़ी लगा कर काम कर रहा था। तभी अचानक सीढ़ी पर ही गिर गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कवलपुर में सैलून चलाता था।