तुरकौलिया: रघुनाथपुर में पुलिस ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 कार्टून बियर की बरामद, तस्कर हुआ फरार
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से पुलिस ने रविवार को एक बन्द घर का ताला तोड़ 15 कार्टन बियर बरामद किया है। जानकारी देते हुए दरोगा विकास कुमार पासवान ने बताया कि उक्त शराब हरसिद्धि के उज्जैन लोहियार के करण कुमार का बताया जा रहा है। जो राजू सिंह के घर में किराया का मकान लेकर बिक्री करता था। पुलिस तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कारवाई शुरू कर दी ।