तुरकौलिया: कवलपुर बीएसएनएल टॉवर के पास बाइक की ठोकर एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गई
कवलपुर बीएसएनएल टॉवर के पास बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान कवलपुर निवासी रहमतुल्लाह के रूप में हुई। वही मलाही के ममरखा निवासी बाइक चालक शोभिलाल कुमार व सवार मतीयरिया के उमेश राम को पकड़ पुलिस को सौंप दिया है।