पंचायत चुनाव को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, कुंडेरा थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील, चुनाव में बाधा डालने और शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सवाई माधोपुर। पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में कुंडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। साथ ही मतदाताओं से किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव एवं अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस सहायता के लिए संपर्क करें:
- पुलिस कंट्रोल रूम: 07462-222999
- व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9530437072