फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ ऑफीसर्स क्लब में सरकारी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया
फतेहगढ़ ऑफीसर्स क्लब में सरकारी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। जिसका डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह ने लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टाल में किसानों के लिए खेतों में डालने वाली दवा और पौधे व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक के भी स्टॉल लगाए गए है। डीएम ने सभी से अपने-अपने स्टॉल पर बैठे लोगों से पूछताछ की।