नाथनगर प्रखंड के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय अजमेरीपुर बैरिया में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष उन्मुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालयों के शिक्षक एवं जीविका समूह की सदस्याएं शामिल हुईं।