मांडर: राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट में लोयो पंचायत बना विजेता, नगड़ा उपविजेता
Mandar, Ranchi | Nov 10, 2026 युवा कांग्रेस मांडर प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लोयो पंचायत की टीम ने टाईब्रेकर में नगड़ा पंचायत को हराकर खिताब अपने नाम किया। मौके पर मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि खेल युवाओं को नशापान और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सशक्त माध्यम है।