पटना ग्रामीण: पटना स्थित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास के बाहर धरने पर बैठे दफादार चौकीदार
पटना स्थित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निजी आवास के बाहर रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे भारी संख्या में दफादार चौकीदार पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इन सभी दफादार चौकीदार का कहना है कि पहले उनके आश्रितों की बहाली होती थी जिसे अब बंद कर दिया गया है।