पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड चौराहा स्थित GV मॉल के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
बोरिंग रोड चौराहा पर GV मॉल के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने की वारदात हुई है। आग लगने के बाद फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई है। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि यह आग कितनी भयावह थी।