पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया इलेक्शन कमीशन पर सवाल, पूछा- 2020 चुनाव की गिनती क्यों रोकी गई?
राहुल गांधी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाया है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सवाल पूछा है कि आखिर 2020 के चुनाव की गिनती शाम में क्यों रोकी गई और रात के अंधेरे में फिर से क्यों चालू की गई।