पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, पटना एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि
बक्सर के चौसा प्रखंड के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हो गए थे, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान जवान सुनील सिंह यादव की मौत हो गई। शनिवार रात करीब 9:15 बजे शहीद जवान सुनील सिंह यादव का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा।