रसड़ा: रसड़ा में सामाजिक समरसता सहभोज के बहाने भाजपा ने पकाई सियासी खिचड़ी, दिखी 2027 के बिसात की झलक
Rasra, Ballia | Jan 17, 2026 बलिया: रसड़ा के श्री नाथ जी मठ परिसर में शनिवार को हुए सामाजिक समरसता सहभोज व कंबल वितरण कार्यक्रम ने सियासी रंग ले लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश राजभर और विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से योगी सरकार के विकास कार्यों की जमकर सराहना की। मंत्री द्वारा महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज की खुलकर प्रशंसा की।