TENDUKEHDAएंकर -नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम गगई निवासी सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने चार लोगों पर सुनियोजित हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने सुरेंद्र को पहले ढाबे पर शराब पिलाई और फिर बेहोशी की हालत में पुलिया से नीचे फेंक दिया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
मामला ग्राम गगई का है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी सर्वेश सिंह, उजियार सिंह, राजू और राजकुमार, सुरेंद्र सिंह को 'जलसा ढाबा' लेकर गए थे। आरोप है कि वहाँ सुरेंद्र को अत्यधिक शराब पिलाकर बेहोश किया गया और फिर टेकापार व गांगई के बीच स्थित पुलिया पर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। अगली सुबह यानी 7 अक्टूबर को पुलिया के पास सुरेंद्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।