जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध तथा अन्य लंबित मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।