चित्तौड़गढ़। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान की जिला शाखा के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया।