बखरी: परिहारा से लापता चार किशोर को पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब, न्यायालय में बयान के बाद परिजन को सौंपा
परिहारा थाना की पुलिस ने 12 जून को लापता 4 किशोर को सकुशल बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा 13 जून को 4 किशोर के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की अनुसंधान टीम के द्वारा चारों बच्चों को बरामद किया। पूछताछ पर चारों बच्चों ने दिल्ली घूमने की बात स्वीकार की। न्यायालय में बयान के बाद परिजन को सौंप दिया गया।