बखरी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बखरी में जिला समिति की बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई
बखरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। खेलकूद सेमिनार वाद विवाद प्रतियोगिता सदस्यता अभियान,छात्रा सम्मेलन और अभ्यास वर्ग शामिल होगा। 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।