बखरी: बखरी पुलिस ने मक्खाचक से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बगरी पुलिस ने मक्खाचक से गुप्त सूचना के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया की एक पुराने मामले थाना कांड संख्या 40/07 के अभियुक्त मक्खाचक वार्ड संख्या 20 के मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार कर हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है। उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था।