बखरी: बखरी के विश्वबंधु पुस्तकालय स्थित पोखर सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, लोगों ने किया विरोध
बखरी के विश्वबंधु पुस्तकालय स्थित पोखर सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता सिधेश आर्य सहित अन्य लोगों ने बताया है कि 93 लाख 57 हजार की लागत से हो रहे सीढी निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है। लोगों ने मानक प्राक्कलन के तहत निर्माण की मांग की।