बखरी: बखरी नगर परिषद ने वार्डों में समस्या समाधान के लिए कैंप लगाया, 305 आवेदन मिले
बखरी नगर परिषद के विभिन्न वार्ड में जनसमस्या समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड नंबर 25 के वार्ड पार्षद मंजू देवी की अध्यक्षता में कुल 172 लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। वहीं वार्ड संख्या 26 में वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया के नेतृत्व में लोगों ने 132 आवेदन दिए। पदाधिकारी ने सभी समस्याओं के त्वरित निष्पादन की बात कही।