गांव अंडपुर में एक शादी में शामिल होने आए परौर थाना क्षेत्र के गांव गिउडी निवासी धर्मेंद्र ने गोविन्द, अमित और सचिन पर मारपीट कर घायल करने और ₹57260 छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जलालाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।