जलालाबाद: याकूबपुर के कारगिल पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक के मारी टक्कर एक घायल
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद नगर के 12 पत्थर निवासी विनीत अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से उन्नाव जा रहा था। जैसे ही वह याकूबपुर के कारगिल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ,तभी पीछे से आ रही कार चालक में बाइक के साइड मार दी। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर गया और घायल हो गया ।वही पीछे बैठी उसकी पत्नी और दूध पीता बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गई है।