मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हरिघाट का लोकार्पण किया और माँ यमुना की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक आस्था के केंद्र 'माँ यमुना कृष्ण मंदिर' का विधि-विधान से शिलान्यास भी किया।
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसके तहत यमुना के पावन तट पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा यमुना तट 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनसमूह और पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में माँ यमुना की महाआरती में भाग लिया। इस भव्य और भक्तिमय आयोजन से कालसी का संपूर्ण वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 18, 2026