सहसपुर की सियासत में हरक का बड़ा दांव! अबकी बार ‘20 हजार’ का टारगेट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
हरक सिंह रावत ने दावा किया कि पार्टी अगर उन्हें सहसपुर से मैदान में उतारती है, तो वह सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। साथ ही उन्होंने जीत के अंतर को लेकर भी बड़ा बयान दिया—20 हजार से कम वोटों की जीत को वह जीत नहीं, बल्कि अपनी हार मानेंगे।
अब हरक की इस दावेदारी ने सहसपुर की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है।
#Uttarakhand #Sahaspur #HarakSinghRawat #Congress #UttarakhandPolitics #Election2027 #RaibarPahad