लालगंज: स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क, लालगंज में कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिन्हा को वोट देने की अपील की
395छानवे विधानसभा के विकासखंड हलिया और लालगंज के कई ग्राम पंचायतों में मंगलवार सुबह 10:00 बजे से सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर था। इस दौरान मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई।