उदवंत नगर: बनारस रवाना हुए ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह का भोजपुर में जोरदार स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल
पटना से बनारस जाने के क्रम में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का भोजपुर जिले में जोरदार स्वागत किया गया। आरा की सीमा में प्रवेश करते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान जेसीबी से फूलों की बारिश की गई, जिससे पूरा इलाका उत्साह और नारों से गूंज उठा।