इटाढ़ी: इटाढ़ी में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, भूमि विवाद के 7 मामलों पर हुई सुनवाई
Itarhi, Buxar | May 18, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय में सी॓ओ संतोष कुमार प्रीतम के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। सीओ ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।