गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह, डीएम शशांक शुभंकर ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
गया जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह 2026 मनाया जाएगा। गुरुवार की दोपहर 1 बजे डीएम शशांक शुभंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। अभियान के दौरान आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, गर्म एवं ताजा पका भोजन, सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना है।