पयागपुर: पयागपुर में आयुष्मान आरोग्य के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
पयागपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए सीएचओ समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी के निर्देश पर हुई, बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने स्वास्थ्य कार्यक्रम पोर्टल पर दर्ज प्रगति की जांच की।बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चल रही अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की स्थिति को देखा गया।