गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। तटबंध निरीक्षक एवं जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंताओं द्वारा तटबंधों पर लगातार गश्ती की जा रही है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई हेतु टीमों को सतर्क रखा गया है।