जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजन को सतर्क एवं सावधान रहने तथा नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में परबत्ता अंचल के बाढ़ प्रभावित तेमथा करारी एवं आसपास के क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक सहयोग के लिए प्रशासन की तत्परता से अवगत कराया गया। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
57 views | Khagaria, Bihar | Sep 4, 2026